img 20240727 wa0015 1722050609 5fmLlg

अजमेर के जौसगंज क्षेत्र में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी व उसकी पत्नी को झांसा देकर एक शातिर बदमाश ने करीब 8 तोला सोने के गहनों को चुरा लिया। पीड़ित दम्पती को जब वारदात का पता चला तो उन्होंने रामगंज थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। वारदात जौंसगंज नृसिंहपुरा निवासी होरीलाल मिश्रा व उनकी पत्नी हेमलता से हुई हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक व्यक्ति उनके घर पर आया जिसने हेलमेट पहना हुआ व मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उसने जेब से 500-500 के नोट निकाले, जो गड्डी में बंधे थे। वह लगभग 40-50 हजार रुपए थे। बदमाश ने कहा कि वह यह नोट वह दान में देना चाह रहा है। उसने उनके हाथ में करीब 20 हजार के नोट रख दिए और कहा कि आप कोई भी सोने का गहना इसे छुआ दें तो दान दोगुना हो जाएगा। मिश्रा उसके झांसे में आ गए और पत्नी को बोलकर घर में रखे सोने के गहनों को निकलवाकर नोटों को छुआ दिया। इस दौरान शातिर बदमाश ने नोटों व गहनों को बक्से में रख देने व शाम को मंदिर में आरती होने के बाद निकाल लेने को कहा। उसने इसी बीच कुछ और रुपए निकालकर दान के नाम पर मिश्रा के हाथ में रखकर और गहने उस पर छुआने को कहा। वारदात से अंजान मिश्रा ने और गहने निकलवा दिए। शातिर बदमाश ने इस दौरान एक हजार रुपए मिश्रा को अलग से देते हुए उनकी जेब में रख दिए कि यह प्रसाद के पैसे हैं। इनका प्रसाद बांट देना। कुछ देर में ही आरोपित वहां से बाइक पर चम्पत हो गया। जिस पर भी कोई नम्बर अंकित नहीं था। कुछ देर बाद जब मिश्रा ने बक्से में रुपए व गहनों को चैक किया तो उन्हें न तो रुपए मिले और न ही गहने। उनकी जेब में प्रसाद के लिए दिए रुपए भी गायब थे। उन्होंने बताया कि बदमाश झांसा देकर करीब 8 तोला सोने के गहने ले गया। जिसमें सोने की दो लड़, दो चूड़ी, झुमकी की जोड़ी व जयमाला शामिल है। उन्होंने मामले में रामगंज थाना पुलिस को शिकायत दी है।

By

Leave a Reply

You missed