img4651 1744954294 kk51Ld

ED ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड(AJL) से जुड़े मनी लॉड्रिंग केस में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट पेश करने के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। अजमेर के अलवर गेट चौराहे पर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाल कर विरोध जताया। सभी ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन कर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। शहर अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने ED का दुरुपयोग करते हुए चार्जशीट पेश की है। भारतीय जनता पार्टी ने देश की संपत्तियों को बचा और युवाओं के साथ धोखा किया है। सांप्रदायिक और धार्मिक भावनाओं को भड़काकर अराजकता फैलाने का काम भाजपा कर रही है। लेकिन इसकी आवाज लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा उठाई जा रही है। इस आवाज को दबाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। जैन ने कहा कि लेकिन कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता इसका विरोध करता है। इसी के तहत शहर कांग्रेस के आह्वान पर अजमेर में हर ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए गए। अलवर गेट चौराहे पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकालकर पुतला जलाया गया है। केंद्र के नेतृत्व में संचालित होने वाले विभागों के बाहर भी प्रदर्शन किया गया है। अगर जल्द भाजपा ने इस चार्जशीट को वापस नहीं लिया और माफी नहीं मांगी तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

By

Leave a Reply