whatsappvideo2025 07 18at65528am ezgifcom resize 1752804356 z5w2T2

राजस्थान में आज मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन 6 जिलों में अजमेर भी शामिल है। रेड अलर्ट के चलते और रातभर से 12 घंटे से ज्यादा समय से हो रही बारिश को देखते हुए जिले में सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। अजमेर में रात से ही बरसात की झड़ी लगी है। सुबह तक बरसात जारी है। रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक 64 एमएम बरसात दर्ज की गई है। सड़कों पर पानी बह निकला और गर्मी से भी राहत मिली। कलेक्टर लोकबंधु ने समस्त सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में आज भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही बच्चों के स्कूल आने पर वापस सुरक्षित भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इधर जिले में गुरुवार रात करीब 8 बजे से बारिश का दौर जारी है। पूरी रात बारिश होती रही। सुबह करीब साढ़े 7 बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। अभी भी रूक-रूक कर बारिश हो रही है। इधर बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री रहा। गुरुवार को रात आठ बजे 8 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह सात बजे तक बीते 24 घंटों में 72 एमएम बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार-18 जुलाई को संभाग के कई इलाकों में बादलों की गरज और बारिश की संभावना रहेगी। 19 जुलाई को भी संभाग में बारिश की संभावना दर्शाई गई है। 20 जुलाई को मौसम साफ रहने का अनुमान है। अजमेर में बरसात के नजारे, यहां देखें…

Leave a Reply