Site icon Raj Daily News

अजमेर में मुस्लिम समाज ने ईद उल अजहा मनाई:दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया, जियारत के लिए पहुंचे जायरीन

अजमेर में मुस्लिम समुदाय ने शनिवार को ईद उल अजहा मनाई। विशेष नमाज अदा कर मुल्क व सूबे में अमन व खुशहाली की दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईद के मुख्य नमाज कैसरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे हुई। साथ ही विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। दरगाह में ईद के मौके पर जायरानों के लिए जन्नती दरवाजा भी खोला गया। ईदगाह नमाजियों से भरी थी। बड़ी संख्या में मासूम भी ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। ईदगाह में विभिन्न धर्मो के लोगों ने मुस्लिम को ईद की मुबारक पेश की। नमाज के बाद कई घरों में कुर्बानी हुई। रिश्तेदारों और अजीज की दावतों का सिलसिला चला। दरगाह में ईद के मौके पर जन्नती दरवाजा तड़के 4 बजे जियारत के लिए खोला गया। नमाज के बाद इस दरवाजे से जियारत के लिए जाने की होड़ लगी नजर आई। अकीदतमंद सिर पर फूल व चादर की टोकरी लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

Exit mobile version