ezgifcom resize 2025 03 27t134845527 1743063510 HyRZYe

अजमेर राजस्व मंडल की महिला अधिकारी ने RAS अफसर पर अभद्रता करने और धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला अधिकारी से RAS अफसर ने नौकरी करना सिखा दूंगा और रिटायरमेंट खराब कर दूंगा जैसे शब्द कहे। इधर, RAS ने सभी आरोपों से इनकार किया है। इसके बाद राजस्व मंडल के कर्मचारियों ने महिला अफसर का समर्थन करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद नारेबाजी करने लगे और हड़ताल की घोषणा कर दी। इस हड़ताल का बार एसोसिएशन में भी समर्थन किया है। मामला बुधवार 26 मार्च की दोपहर का है। इसके बाद गुरुवार को राजस्व मंडल के कर्मचारियों ने मिलकर कार्य बहिष्कार करते हुए राजस्व मंडल अध्यक्ष हेमंत गेरा के पास पहुंचे और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में RAS अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शीला माथुर ने बताया- बुधवार को वह कार्यालय में काम निपटा रही थीं। इसी दौरान अतिरिक्त रजिस्ट्रार हेमंत स्वरूप माथुर आए और उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। महिला अधिकारी के अनुसार, RAS अफसर ने उन्हें काम कैसे करते हैं सिखा दूंगा। रिटायरमेंट खराब कर दूंगा और चार्जशीट दे दूंगा जैसी धमकी दी। इससे उन्हें मानसिक आघात पहुंचा। शीला माथुर ने कहा- मेरी नियुक्ति विधवा कोटे से हुई है। ऐसे में पारिवारिक काम करने के साथ- साथ ही राजकार्य भी करना होता है। काम करते हुए 19 साल हो गए हैं लेकिन, ऐसा कभी नहीं हुआ। इधर पूरे मामले पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार हेमंत स्वरूप माथुर ने बताया- आरोप निराधार है। किसी महिला अफसर से कोई अभद्रता नहीं की गई। पढ़िए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने क्या कहा- राजस्व मंडल बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि राजस्व मंडल में पहले से कर्मचारियों की कमी है और ऐसे में अनुचित दबाव बनाना गलत है। अधिकारियों को भी इसे समझना चाहिए। राजस्व मंडल के समस्त कर्मचारी समिति के अध्यक्ष अजय गुर्जर ने बताया कि जब तक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

By

Leave a Reply