1003275717 1749304400 QneFPI

कर्नाटका चित्रकला परिषद बेंगलूरु में 9 जून से आयोजित होने वाली सामूहिक कला प्रदर्शनी विजुअल कान्फ्लूअन्स भाग 3 में टोंक के चित्रकार अजय मिश्रा के 8 चित्र प्रदर्शित होंगे। इस समूह प्रदर्शनी में राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिमी बंगाल, आसाम, झारखंड, गुजरात कर्नाटका और छत्तीसगढ़ के कुल 20 कलाकार भाग ले रहें हैं। प्रदर्शनी में अजय मिश्रा की 8 कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। बतौर कलाकार अजय राजस्थान के स्थापत्य को प्रमुख रूप से अपनी कृतियों का विषय बनाकर चित्रित करते हैं। कैनवास पर बनी यह कृतियां मिश्रित रंगों द्वारा बनाई गईं हैं। इनकी कृतियों में राजस्थान के स्थापत्य को प्रदर्शित करते हुए जयपुर, बूंदी, टोंक, चित्तौड़गढ़ शहरों की कुछ इमारते एवं गलियों को मुख्य विषय के रूप में कैनवास पर उकेरा गया है। रेमिनिस शीर्षक वाली इस चित्र श्रृंखला के कुल 8 चित्र बेंगलुरु में प्रदर्शित होंगे। इस सीरीज की चार कलाकृति टोंक की सुनहरी कोठी, गुलजार बाग की हवेली एवं टाऊन हाल पर आधारित हैं। अजय अपनी कृतियों में गलियों के स्थापत्य एवं पुरातन संरचना को हूबहू रचते हैं। समय के बदलाव के साथ हुए परिवर्तन के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को सहज कर चित्रण करते हैं। चित्रण करते समय वे फिर से इस विरासत को कैनवास पर रचते हैं। ऐक्रेलिक रंगों के साथ अन्य माध्यमों का उपयोग कर गलियों और इमारतों को कई परत में चित्रित कर छाया- प्रकाश को उकेरते हैं। भवन एवं गलियों के परिपेक्ष्य को चित्रित करते हैं। आसमान को सपाट रगों के माध्यम से दर्शा कर स्थापत्य को निखारने का प्रयास अपनी कृतियों में कर रहे हैं। समूह प्रदर्शनी 9 जून से 15 जून 2025 तक चलेगी। अजय मिश्रा वर्तमान में केंदीय विद्यालय में कला शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। इनपुट: एम असलम

Leave a Reply

You missed