Site icon Raj Daily News

अटरू अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही:मरीजों को देखने से किया इनकार, कूलर के सामने आराम करने का वीडियो आया सामने

3e68903a 10a0 441b 99a0 c7ab92b1804b1750065126173 1750065972 7QOgF4

बारां के अटरू उप जिला अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर मुकेश नागर की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। डॉक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। वीडियो में वे ड्यूटी के दौरान अपने चेंबर में कूलर के सामने आराम करते दिख रहे हैं। चेंबर के बाहर कई महिलाएं अपने बीमार बच्चों को गोद में लेकर इलाज के लिए इंतजार कर रही थीं। डॉक्टर ने मरीजों को देखने से मना कर दिया और बाद में आने को कह दिया। एक जागरूक युवक ने जब डॉक्टर से बच्चों का इलाज करने का अनुरोध किया, तो वे नाराज हो गए। उन्होंने मरीजों को दूसरे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दे दी। कस्बे के लोगों का कहना है कि अटरू अस्पताल में यह पहली घटना नहीं है। रात के समय डॉक्टर अक्सर गैरमौजूद रहते हैं। स्टाफ भी मरीजों को संतोषजनक जवाब नहीं देता। इससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीसीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version