gautam adani 1742550126 ZMrWnQ

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में आज (21 मार्च) करीब 3% की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने शुक्रवार को गुजरात में ₹2,800 करोड़ के पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिलने का ऐलान किया है। इस खबर से कंपनी के शेयर में यह तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 2.54% की तेजी के साथ 835.80 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बीते 5 दिन में कंपनी का शेयर 6% से ज्यादा चढ़ा है। एक महीने में कंपनी का शेयर करीब 25% चढ़ा है। वहीं बीते छह महीने में शेयर 18.53% और एक साल में 17.16% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए है। प्रोजेक्ट को 36 महीनों में पूरा कर दिया जाएगा अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बताया कि उसे गुजरात में एक पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है, जो मुंद्रा में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया की मैन्युफैक्चरिंग के लिए ग्रीन इलेक्ट्रॉन की सप्लाई करेगा। 2,800 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को 36 महीनों में देश को डिलीवर कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट में दो बड़े ट्रांसफॉर्मर को भी जोड़ा जाएगा इस प्रोजेक्ट में दो बड़े 765/400kV ट्रांसफॉर्मर को जोड़कर नवीनल (मुंद्रा) इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन को अपग्रेड करना भी शामिल है। इसके अलावा इस सबस्टेशन को भुज सबस्टेशन से जोड़ने के लिए 75 किलोमीटर लंबी 765kV डबल-सर्किट लाइन बनाई जाएगी। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 21 मार्च को रेगुलेटरी फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। इस प्रोजेक्ट से AESL के ओवरऑल ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में 150 cKM ट्रांसमिशन लाइनें और 3,000 MVA ट्रांसफॉर्मेशन कैपेसिटी जुड़ेगी, जिससे उनकी कैपेसिटी 25,928 cKM और 87,186 MVA हो जाएगी। इस वित्त वर्ष में कंपनी की ऑर्डरबुक ₹57,561 करोड़ हुई अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटेटिव बिडिंग (TBCB) मैकेनिज्म के तहत प्रोजेक्ट जीता था, जिसमें PFC कंसल्टिंग लिमिटेड बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर थी। प्रोजेक्ट SPV को 20 मार्च 2025 को AESL को ट्रांसफर कर दिया गया। यह अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का इस वित्त वर्ष में छठा ऑर्डर है, जिससे इसकी ऑर्डरबुक ₹57,561 करोड़ हो गई है।

By

Leave a Reply

You missed