अफेयर के चलते एक युवक और एक नाबालिग ने घर के ही टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया। जान देने से पहले युवक ने अपने भाई को मैसेज कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को बाहर निकालकर चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके सोडियार गांव की है। दोनों एक ही समाज से है। दोनों कल शाम से घर से गायब थे। फिलहाल पुलिस लड़की के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। कल शाम को घर से निकला था पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया- सोडियार गांव निवासी खेताराम पुत्र मेताराम कल शाम से घर से काम का कहकर निकला था। सुबह करीब 6 बजे बाइक से मालपुरा गांव (गुड़ामालानी) प्रेमिका को लेकर आया। सोडियार गांव के सारणों की ढाणी के पास बाइक खड़ी की और चप्पल उतार दिए। वहां टांके पर ताला लगा होने के कारण दोनों अपने खेत में बने टांके पर पहुंचे। भाई को मैसेज करके अपने ही टांके में कूद गया। भाई ने मैसेज देखने के बाद तलाश की। बाइक और चप्पल मिले। लेकिन दोनों के शव वहां से करीब 300 मीटर दूर टांके में मिले। लड़का और लड़की के शव टांके में तैर रहे थे। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला। चौहटन थाना प्रभारी भंवर सिंह के मुताबिक दोनों के शवों को फिलहाल चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। युवक की उम्र 20 साल है। लड़की की उम्र 17-18 साल है। इसके परिजनों को सूचित किया गया है। आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई है। स्थानीय लोगों ने दोनों के बीच लव-अफेयर होना बताया है। खेताराम करता था मजदूरी मिली जानकारी के मुताबिक मृतक खेताराम गुजरात व गांव में मजदूरी करता था। दोनों एक ही समाज के है। दोनों के बीच लंबे समय से लव अफेयर चल रहा था। पुलिस सुसाइड करने की पीछे क्या वजह है। इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।