Site icon Raj Daily News

अब हीटवेव करेगी परेशान,गर्मी बढ़ेगी:सीकर में 7 से 9 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट,11 अप्रैल को बदल सकता है मौसम

1000083442 1743914593 jSkSZc

लगातार मौसम ड्राई रहने के बाद अब सीकर में गर्मी बढ़ने लगी है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पार कर चुका है। सुबह से ही धूप में तेजी है। अब सीकर में 7 से 9 अप्रैल तक हीटवेव चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। फिलहाल पिछले तीन-चार दिनों से सीकर में मौसम साफ है। दोपहर के समय धूप में भी तेजी है। मौसम एक्सपर्ट्स की मानें तो अब प्रदेश में हीटवेव चलना शुरू होगी। सीकर में भी हीटवेव का असर रहने से गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। दोपहर का तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा सीकर में 7 से 9 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दोपहर के समय तेज गर्मी रहेगी। इसके बाद 11 अप्रैल को मौसम में बदलाव आ सकता है। 11 अप्रैल को प्रदेश के मौसम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से बादल छा सकते हैं।

Exit mobile version