जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। अब एक बार तापमान में गिरावट होने के आसार है। हालांकि अगले चार से पांच दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। आज सुबह से सीकर में मौसम साफ है। आज सीकर में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले गुरुवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 25.1 और अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को सुबह सीकर में बारिश भी हुई थी। लेकिन इसके बाद दोपहर के समय धूप में तेजी भी रही। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल सीकर में मौसम को लेकर आज और कल कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि चार से पांच दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल 23 अप्रैल तक सीकर सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होगी। 20 अप्रैल से हीटवेव से थोड़ी राहत मिल सकती है।