भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का खास महत्व है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मासिक शिवरात्रि 26 अप्रैल को है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। पंडित सत्यपाल पाराशर के अनुसार 26 अप्रैल को सुबह 8:27 बजे वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। वहीं, 27 अप्रैल को सुबह 4:49 बजे वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी। मासिक शिवरात्रि के दिन कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। साथ ही सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे। पंडित पाराशर ने बताया कि मासिक शिवरात्रि पर अभिजीत मुहूर्त का संयोग है। अभिजीत मुहूर्त दिन के 11:53 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक है। इसके साथ ही सुबह 8:27 बजे तक भद्रावास योग बन रहा है। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। बता दें कि शहर के प्राचीन शिवालय व हनुमानगढ़ रोड स्थित श्री नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर सहित अन्य शिवालयों में अनेक कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं यहां दिनभर जलाभिषेक व रूद्राभिषेक करेंगे। मासिक शिवरात्रि व्रत का हिंदुओं के बीच बड़ा धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। इस शुभ दिन पर श्रद्धालुजन भक्ति और समर्पण के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं। साथ ही वे अपने परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखते हैं। मासिक शिवरात्रि वह दिन है, जब लोग विभिन्न प्रकार की धार्मिक गतिविधियां करते हैं। इसके अलावा लोग शिव मंदिर जाते हैं और रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्रमा से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए यह व्रत अवश्य रखना चाहिए। पंचांग भी जानिए { सूर्योदय – सुबह 5:45 बजे { सूर्यास्त – शाम 6:53 बजे { ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:18 से 5:01 बजे तक { विजय मुहूर्त – दोपहर 2:31से 3:23 बजे तक { गोधूलि मुहूर्त – शाम 6:52 से 7:14 बजे तक { निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:57 से 12: 40 बजे तक भगवान शिव का नमस्कार मंत्र : शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।। ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम् हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

By

Leave a Reply