भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ICC रैंकिंग में टी-20 के नंबर-2 बल्लेबाज बने गए हैं। उनके 829 रेटिंग पॉइंट्स हैं। अभिषेक अब ट्रैविस हेड से पीछे हैं। ICC ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की। इसमें ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड (855 रेटिंग पॉइंट्स) पहले, अभिषेक दूसरे और तिलक वर्मा (803 रेटिंग पॉइंट्स) तीसरे नंबर पर हैं। तिलक को एक अंक का नुकसान हुआ है। टी-20 की बॉलिंग रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती को तीन स्थान का फायदा हुआ है। अब वे 5वें से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वरुण के 705 रेटिंग पॉइंट्स हैं। जबकि इंग्लैंड के राशिद खान 705 अंक के साथ दूसरे और वेस्टइंडीज के अकील हुसैन (707 अंक) पहले स्थान पर हैं। टीम रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-1 पर आ गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम (268 अंक) ने ऑस्ट्रेलिया (259 अंक) को पीछे छोड़ा। भारत वनडे टीम रैंकिंग में भी नंबर-1 पर है। टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर-3 पर कायम है। अभिषेक प्लेयर ऑफ द मैच रहे
भारत के लिए टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले अभिषेक शर्मा ने 135 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 13 छक्के लगाए। तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए उन्होंने 115 रन की पार्टनरशिप की। अभिषेक ने महज 37 गेंद पर सेंचुरी लगाई, जो इंग्लैंड के खिलाफ फास्टेस्ट सेंचुरी रही। उन्होंने फिर 1 ओवर में महज 3 रन देकर 2 विकेट भी लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। वरुण चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द सीरीज
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने 5 मैच में महज 7.66 की इकोनॉमी से रन खर्चे और 14 विकेट लिए। यह टी-20 सीरीज में किसी गेंदबाज के रूप में लिए गए सबसे ज्यादा विकेट भी हैं। इससे पहले चक्रवर्ती ने ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 विकेट लिए थे। ——————————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का आखिरी मौका इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में टी-20 सीरीज हराने के बाद टीम इंडिया अब 3 वनडे की सीरीज खेलेगी। ICC चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए भारत के पास यही आखिरी मौका है। इसी में भारत को अपनी प्लेइंग-11 फाइनल करनी है और टूर्नामेंट के लिए स्ट्रैटजी भी बनानी है। पढ़ें पूरी खबर