1 1750652609 JHIiYW

राज्य सरकार की ओर से 62 IAS के तबादलों की सूची रविवार को जारी हुई, जिसमें राजसमंद कलेक्टर बालमुकुंद असावा के स्थान पर अरूण कुमार हसीजा को राजसमंद के नए कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।
बालमुकुंद असावा को अब जयपुर में PWD में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया, जबकि अरूण कुमार हसीजा को आयुक्त नगर निगम, जयपुर हेरिटेज जयपुर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड से तबादला कर राजसमंद कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। कलेक्टर बालमुकंद असावा का राजसमंद जिले में कार्य करने का लम्बा अनुभव रहा। असावा उपखण्ड अधिकारी के रूप में राजसमंद में 2 बार व नाथद्वारा में अपनी सेवाएं दे चुके है। इसके अलावा मंदिर मंडल नाथद्वारा में सीईओ के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है। 9 माह पूर्व कलेक्टर के पद पर राजसमंद में पदभार संभाला। उसके बाद जिले में कई नवाचार कर सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए मिशन मोड पर कार्य किए। कलेक्टर की कार्यशैली के कारण राजसमंद प्रदेश में कई बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। इसके अलावा जनसहभागिता के साथ भी नए नवाचार हमेशा याद रखे जाएंगे।

Leave a Reply

You missed