अलवर में शुक्रवार सुबह से घने बादल छाए हैं। शहर में कहीं हल्की बारिश तो आसपास अच्छी बारिश भी हुई। वहीं सिलीसेढ़, थानागाजी व जयसमंद की तरफ अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश से फसलों को बड़ा फायदा है। अब उमस भरी गर्मी से आमजन परेशान हैं। लू का असर खत्म हो गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है। प्री मानसून में अलवर में अच्छी बारिश हुई। लेकिन मानसून के आने के बाद से तेजी बारिश का इंतजार है। अभी तक बांधों में पानी की आवक नहीं के बराबर है। सिलीसेढ़ व जयसमंद बांध भरने के बाद अलवर शहर में भूजल स्तर बढ़ने की संभावना होती है। वैसे भी अलवर में पानी का संकट है। गर्मी ेक दिनों में पेयजल की बड़ी दिक्कत होती है। आए दिन आमजन को विरोध करना पड़ता है। इस मानसून में अच्छी बारिश होती तो आमजन को बड़ी राहत मिल सकेगी। असल में अबकी बार सिलीसेढ़ बांध में पानी पहले से भी ठीक है। इस बारण देा-तीन तेज बारिश आते ही बांध फुल हो जाएगा। उसके बाद ओवरफ्लो का पानी जयसमंद में जाएगा। जयसमंद बांध भर गया शहर में भूजल स्तर बढ़ने की पूरी संभावना रहती है। किसानों के चेहरे खिले हुए इस बार समय पर बारिश हो गई। किसानो ंने बुआई कर दी। जिसके कारण खेतों में खरीफ की फसल खड़ी हो गई। अब बीच-बीच में बारिश होने से फसल पर रौनक आने लग गई है। कई जगहों पर बाजरे की फसल काफी बड़ी हो गई है।