राजस्थान सरकार की ओर से अलवर में विज्ञान केंद्र खोला जाएगा। जिस पर करीब 22 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा भृर्तहरि धाम पर करोड़ों रुपए के विकास के कार्य होंगे। ये घोषणाएं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को बजट बहस के बाद की है। बजट घोषणा के अनुसार अलवर और भरतपुर में विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे। जिस पर करीब 45 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एक विज्ञान केंद्र को खोलने में करीब 22 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च होगी। इसके अलावा भर्तृहरि धाम का विकास कराया जाएगा। असल में अलवर में भर्तृहरि धाम की बड़ी मान्यता है। यहां साल भर में लाखों लोग आते हैं। खासकर सावन के महीने में बड़ा मेला लगता है। भंडारे होते हैं। इस कारण यहां विकास के कार्यों की जरूरत है। अभी यहां धर्मशालाएं हैं। बाकी व्यवस्थित विकास करने की जरूरत है। विज्ञान केंद्र खुलने से साइंस के छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। कई तरह की तकनीक के बारे में पता चलेगा। इसके अलावा देश दुनिया में हो रहे रिसर्च सहित अन्य जानकारी जल्दी मिल सकेंगी।