Site icon Raj Daily News

अलवर में देर रात बारिश, आज भी अलर्ट:शहर में 46 मिमी बरसात, उमस से मिली राहत, किसानों के लिए होगा फायदा

अलवर जिले में तड़के साढ़े 3 से साढ़े 4 बजे के बीच में जोरदार बारिश हुई। हालांकि सुबह 6 बजे तक भी बूंदाबांदी आती रही। लेकिन रात की बारिश से कई जगहों पर नालों में पानी की आवक हुई है। प्री मानसून की अच्छी दस्तक से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं आमजन को उमस से राहत मिली है। दिन में उमस भरी गर्मी जरूर रहती है। मंगलवार को भी जिले में बारिश का अलर्ट है। पिछले तीन दिनों में अलवर में अच्छी बारिश हुई। रविवार को भी दोपहर बाद में जोरदार बारिश हुई थी। अब मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे के आसपास तेज बादल गरजते रहे। बिजली चमकती रही। इस बीच में अच्छी बारिश हुई है। इस बारिश से किसानों को सबसे अधिक फायदा है। जिनके यहां बुआई नहीं हो सकी। अब बुआई हो सकेगी। वहीं जहां खेती पहले से उग चुकी है। उसमें पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं आमजन को गर्मी से पूरी राहत है। तीन दिन पहले जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। गर्मी के कारण घरों से नहीं निकल पा रहे थे। अब 10 से 13 डिग्री सेल्सियस तक तापमान नीचे आ गया है। दिन के समय धूप का असर भी नहीं है। अब केवल उमस की गर्मी रहती है। शहर बारिश (एमएम में)

Exit mobile version