Site icon Raj Daily News

अलवर शहर में मीनार के वापस निर्माण का विरोध:बीजेपी के पूर्व विधायक बोले- गाय का सिर मिला, पुलिसकर्मी को पीटा, ये हालात ठीक नहीं; आंदोलन की चेतावनी दी

whatsapp image 2025 07 08 at 121347 pm 1751959412 Tf8nip

अलवर शहर में पुराना पुलिया के पास मीनार के वापस निर्माण को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बीजेपी के पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल ने कहा- इस निर्माण को पहले यूआईटी ने अतिक्रमण मानते हुए विधानसभा में जवाब दिया गया था। अब अचानक इसका काम शुरू हो गया, जो समझ से परे हैं। हाल में पुलिसकर्मी को लाठियों से पीटा गया। घाटी में एक गाय का सिर मिला। एक समाज शहर में आतंक फैलाने में समर्थ महसूस कर रहा है। विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। 5 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पूर्व विधायक सिंघल ने कहा- प्रशासन पर काम करने का भरोसा है। सरकार भी 24 घंटे सजग है लेकिन कई बार घटनाओं पर ध्यान नहीं जाता है। इन घटनाओं पर ध्यान आकर्षित करने के लिए ज्ञापन देने आना पड़ा है। पूर्व विधायक ने कहा- यह मजार नहीं है मस्जिद है। इसके निर्माण पर स्टे पहले से था। वह रहने का आवासीय स्कूल है। उसमें बड़ी मस्जिद बना रहे हैं। उसका विरोध लंबे समय से चल रहा है। अब उनको लगा कि सब आराम में है इसलिए काम शुरू कर दिया। इसका पुरजोर विरोध है। प्रशासन ने कार्यवाही नहीं की तो बड़ा विरोध किया जाएगा।
विहिप के प्रदेश संयोजक प्रेम सिंह राजावत ने कहा- हिंदू समाज के धर्य की परीक्षा ली जा रही है। लक्ष्मणगढ़ और जिंदोली में गोकशी सामने आई। अवैध निर्माण हो रहे। सोनावा के मंदिर में हिंदुओं को दर्शन करने से रोका गया। कलेक्टर को साफ शब्दों में कहा गया कि हिंदू समाज रोड पर उतरा तो मुश्ककल होगी। हमने 5 दिन का ज्ञापन दिया है। कार्यवाही नहीं की गई तो सब सड़क पर उतर आएंगे। प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Exit mobile version