भरतपुर रेंज प्रभारी ADG विपिन कुमार ने रेंज के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से अपराध की स्थिति की जानकारी ली। ADG ने मीटिंग में अधिकारियों को चेताया- कहा कि अवैध माइनिंग नहीं होनी चाहिए। अगर इसमें पुलिस की संलिप्तता नहीं हो तो, बहुत अच्छा रहेगा। अगर किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विपिन कुमार ने बताया कि रेंज के अधिकारियों से अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली है। इसके अलावा पहलगाम की घटना के बाद रेंज में किस तरह सतर्कता बरती जा रही है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यहां जो भी विरोध धरना-प्रदर्शन हुए, वह बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं। आने वाले दिनों में इस पर और भी ज्यादा निगरानी रखने की जरूरत है। सभी क्षेत्रों में अपराध की समीक्षा की गई। अपराध में कमी आई है, कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार और उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद जो अभियान चलाया जाता है। उसकी प्रगति क्या रही। साइबर क्राइम को लेकर अच्छा काम हुआ है, उसे और भी आगे गति देने की जरूरत है। साइबर अपराधी पुलिस के बाद अपनी जगह बदल देते हैं। उस पर निगरानी रखने की जरूरत है। नए एक्ट की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। ओवरऑल रेंज पुलिस का काम अच्छा है। पुलिस में प्रमोशन की बात को लेकर कहा कि इसको लेकर राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है। जो मुद्दे उन्होंने उठाए हैं उसमें जल्द काम होगा। गैलेंट्री प्रमोशन को लेकर कमेटी बनी हुई है। यह परमानेंट कमेटी होती है। समस्या यह आई थी कि हमारे प्रमोशन अटके हुए थे। गैलेंट्री प्रमोशन दे देंगे और उस साल वैकेंसी नहीं आएंगी तो, 10 प्रतिशत कैसे निकलेगा। टोटल प्रमोशन का 10 प्रतिशत गैलेंट्री में जाता है। अवैध माइनिंग को लेकर ADG ने कहा कि अवैध माइनिंग नहीं होनी चाहिए। अगर इसमें पुलिस की संलिप्तता नहीं हो तो, बहुत अच्छी चीज रहेगी। अगर किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।