भास्कर न्यूज| धौलपुर राजा बेटी राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के वरिष्ठ कंपाउंडर अशोक कुमार उपाध्याय नर्सिंग अधीक्षक के पद से 30 जून 2024 को सेवानिवृत हुए हैं। उनके द्वारा जिले में एक अनूठी मिसाल पेश की गई हैं। रिटायर कर्मचारी ने भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद औषधियों के जनक,जो की पुरातन ग्रंथों के अनुसार समुद्र मंथन के पश्चात अपने हाथों में औषधियों का कलश लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। भगवान विष्णु के 24 अवतारों में 12वां अवतार धन्वंतरि का था। उनकी मूर्ति स्थापना राजाबेटी राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में पूरे विधि विधान एवं मंत्र उपचार के साथ करवाई गई। मूर्ति की स्थापना के दौरान प्रतिभा देवी, समाजसेवी दुर्गा दत्त शास्त्री, डॉ. प्रज्ञा दीप वर्मा, डॉक्टर गुरप्रीत, राम गोस्वामी, वीरी सिंह, मुन्ना पुरी गोस्वामी, रंजीत कुमार, अश्विनी कुमार एवं परिचारक देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।