Site icon Raj Daily News

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं जान्हवी कपूर:पिता बोनी कपूर ने कहा- अब उनकी हालत पहले से बेहतर है, फूड पॉइजनिंग के चलते एडमिट हुई थीं

janhvi kapoor hospitalized actresss health update 1721565594 YBzymE

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फूड पॉइजनिंग के चलते 18 जुलाई को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हो गई थी। इलाज के बाद 20 जुलाई को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पिता बोनी कपूर ने जान्हवी का हेल्थ अपडेट दिया। बोनी कपूर ने कहा- शनिवार सुबह जान्हवी को डिस्चार्ज कर दिया है। अब वो पहले से बेहतर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबित, बहुन खुशी कपूर और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया उनकी देखभाल कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जान्हवी की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी जिसके बाद उन्हें गुरुवार (18 जुलाई) को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस बात की भी जानकारी बोनी कपूर ने ही दी थी। अनंत अंबानी-राधिका की शादी में पहुंची थीं जान्हवी जान्हवी के लिए पिछले कुछ हफ्ते काफी हैक्टिक साबित हुए थे। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुंबई में हुई शादी के सारे फंक्शन अटेंड किए थे। इन फंक्शन में जान्हवी के लुक्स की काफी तारीफ हुई थी। ‘उलझ’ में नजर आएंगी जान्हवी
जान्हवी की अपकमिंग फिल्म उलझ है। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में जान्हवी IFS ऑफिसर का रोल करेंगी। नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया फिल्म के डायरेक्टर हैं। वहीं फिल्म को जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जान्हवी के अलावा गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी नजर आएंगे। ‘उलझ’ की कहानी एक ऐसी IFS ऑफिसर सुहाना भाटिया की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके परिवार में देशभक्ति का जुनून सवार है। लेकिन, अपने करियर के सबसे जरूरी मोड़ पर सुहाना (जान्हवी) एक साजिश का शिकार हो जाती है और उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। ‘उलझ’ के अलावा जान्हवी के पास दो और फिल्में हैं जिनमें जूनियर एनटीआर के साथ देवरा पार्ट वन और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी शामिल हैं।

Exit mobile version