Site icon Raj Daily News

अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि:ब्यावर में व्यापारियों और नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर किया नमन

247bd69c 017f 4599 a253 a4cc3447a31c 1749741834949 EuttVb

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों और चिकित्सकों की स्मृति में ब्यावर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बुधवार शाम लगभग 8 बजे चांग गेट, कुमारानंद सर्किल पर यह कार्यक्रम हुआ। ब्यावर जिला व्यापार संघ और शहर के नागरिकों ने मिलकर इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में संजय घीया, विजय लोंगानी, गौरव सक्सेना, विनोद फुलवारी और सुनील तालेपा समेत कई प्रमुख व्यापारी मौजूद थे। प्रकाश कुंदनानी, भगवान, कमलेश गोलानी, नेमीचंद सेन और किशोर साहू भी शामिल हुए। नंदू भाई, शंकर प्रजापति, अनिल प्रजापति और जेनिश भारती सहित अन्य शहरवासी भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस दुर्घटना में देश ने कई योग्य चिकित्सकों और नागरिकों को खोया है। उन्होंने कहा कि इस क्षति की भरपाई संभव नहीं है। सभा में पीड़ित परिवारों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Exit mobile version