स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार ग्रेटर और हेरिटेज निगम ने टाॅप-20 में बाजी मारी है। पिछले साल की तुलना में इस बार दोनों निगमों ने 151वां रैंक की उछाल मारी है। पिछले साल हेरिटेज निगम की 171वीं और ग्रेटर की 173वीं रैंक आई थी। इस बार देशभर में ग्रेटर निगम की 16वीं और हेरिटेज की 20वीं रैंक आई है। राजधानी के दोनों नगर निगम को यह सम्मान 10 लाख से ज्यादा
आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मिला है। वहीं प्रदेश में प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर का अवॉर्ड ग्रेटर निगम काे दिया गया है। यह स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 का अवॉर्ड गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। राजस्थान के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और जयपुर नगर निगम ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर मौजूद रही। यहां 100% “यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि जयपुरवासियों की सामूहिक जागरूकता की है। निगम की टीम और सफाई योद्धाओं की मेहनत का परिणाम है।”
– डॉ. सौम्य गुर्जर, ग्रेटर मेयर “मुख्य सड़कों के अलावा हमने ओपन कचरा डिपो खत्म किए। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन बेहतर किया। नाइट स्वीपिंग पर ज्यादा फोकस किया था।”
-कुसुम यादव, हेरिटेज मेयर