bachcha 1742653094 UnFqdw

पाली में झोपड़ी में लगी आग में 5 महीने के मासूम की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के समय मासूम के माता-पिता खेत में काम करने गए हुए थे। हादसा शनिवार दोपहर 1 बजे बाली के नाना थाना क्षेत्र में हुई। पिंटाराम गरासिया ने बताया कि खेत और घर के बीच में पहाड़ी है। रोज की तरह आज भी 5 महीने के मनोज को पांच साल के बेटे रुद्राक्ष के पास झोपड़ी में छोड़ कर गए थे। दोपहर करीब 1 बजे झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही रुद्राक्ष उठ गया। वह दौड़ते हुए घर के पास वाले खेत में काम कर रहे लोगों के पास मदद के लिए पहुंचा। रुद्राक्ष ने लोगों को बताया कि मनोज चारपाई पर सो रहा था। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जलने से मौत हो चुकी थी। थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया- सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी। हादसे में जलने से एक 5 महीने के बच्चे की मौत हो गई। बाली एएसपी चैनसिंह महेचा ने कहा कि अभी ये साफ नहीं हो पाया कि झोपड़ी में आग कैसे लगी थी।

By

Leave a Reply