जैसलमेर में सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए। बादलों के छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन सूरज की तपन से लोग परेशान भी हुए। मौसम में उमस से लोगों का हाल बेहाल है। सभी लोग शहर में बारिश का इंतजार कर रहे हैं मगर मानसून की बारिश नहीं होने से सभी निराश है। मौसम विभाग की माने तो आज और कल मानसून की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के दूसरे पखवाड़े में जिले में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे जिले में एक बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पश्चिमी जिले जैसलमेर में मानसून कमजोर होने के चलते गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जुलाई महीने के 15 दिन बीत जाने के बाद भी मानसून की अभी तक बरसात नहीं हुई है। मई महीने जैसी गर्मी का असर जुलाई महीने में देखने को मिल रहा है। आमतौर पर इन दिनों में बारिश का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार जुलाई में भी बारिश नहीं हो रही है। जिले में तापमान भी 40 के आसपास चल रहा है। हर दिन आसमान में बादलों की आवक होती है मगर वे बरसते नहीं है। लोगों को उम्मीद है कि अब बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो जिले में सोमवार और मंगलवार को जिले में मानसून के सक्रिय होने के आसार है। जिसके चलते अच्छी बारिश की संभावना है। आज और कल बारिश की संभावना मौसम विभाग की माने तो जुलाई का दूसरा पखवाड़ा भी सूखा निकलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज और कल मानसून की बारिश की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार जुलाई के दूसरे पखवाड़े में जिले में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे जिले में एक बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।