whatsapp image 2024 06 10 at 83847 am1722052767172 1742007850 zLzSKC

प्रदेश के मौसम में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पिछले दो दिनों से सीकर सहित प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदला हुआ है। बीती रात सीकर में घने बादल छाए रहे। हालांकि आज सुबह धूप तो निकली है लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आज और कल सीकर में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.5 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। दोपहर बाद आसमान में घने बादल भी छा चुके थे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई थी। मौसम एक्सपर्ट्स की माने तो 14 और 15 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा सीकर में आज और कल बारिश होने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की गतिविधियां 16 मार्च से थम जाएगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद 16 मार्च से मौसम साफ होना शुरू होगा। अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते सुबह और शाम के समय एक बार फिर ठंडक का एहसास होने लगा है।

By

Leave a Reply