9 2 1751266218 4BPKTV

सोने के दाम में आज यानी 30 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹167 बढ़कर ₹95,951 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹95,784 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹682 गिरकर ₹1,05,875 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,05,193 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns इस साल अब तक ₹19,789 महंगा हुआ
सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,7899 रुपए बढ़कर 95,951 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,858 रुपए बढ़कर 1,05,875 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Leave a Reply

You missed