7 1721627599 mXCd4s

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 22 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 234 रुपए गिरकर 73,006 रुपए पर आ गया है। कल इसके दाम 73,240 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं एक किलो चांदी 655 रुपए गिरकर 88,328 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले चांदी 88,983 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 9,500 रुपए से ज्यादा बढ़ चुके हैं सोने के दाम
इस साल अब तक सोने के दाम 9,654 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,352 रुपए पर था। जो अब 73,006 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 73,395 रुपए प्रति किलो पर थी। जो अब 88,328 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस साल 14,933 रुपए बढ़ चुकी है। इस साल अब तक 9,654 रुपए महंगा हो चुका है सोना सोर्स: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन 88,450 रुपए तक जा सकता है सोना
अगले एक साल में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विस फर्म सिटीबैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार 2025 के मध्य तक सोने की कीमत 3000 डॉलर (2.5 लाख रुपए) प्रति औंस यानी 88,450 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं। वहीं ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का अनुमान है कि अगले 12-15 महीने में डोमेस्टिक मार्केट में चांदी की कीमत 1.25 लाख पहुंच सकती है।

By

Leave a Reply

You missed