Site icon Raj Daily News

आपातकाल की 50वीं बरसी पर मीसा बंदी सम्मान समारोह:शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यक्रम की तैयारी, जनजागरण अभियान चलेगा

ecb4ab14 8d60 4eff 8e10 d5de0976b8ac 1751206436732 5loJte

भाजपा प्रदेश और जिला अध्यक्ष डॉक्टर रक्षा भंडारी के निर्देश पर सिरोही में आपातकाल की 50वीं बरसी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरजावाव मैदान में होने वाले मीसा बंदी सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर स्थानीय डाक बंगले में बैठक हुई। जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, ताराराम माली और नेता प्रतिपक्ष मगन मीणा मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शक्ति केंद्रों और वार्ड स्तर तक की विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है। जिला महामंत्री नरपत सिंह राठौड़ ने बूथ, शक्ति केंद्र, मोर्चा और प्रकोष्ठ स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। दो दिन में शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। नगर संयोजक हरीश दवे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंडल अध्यक्ष और महामंत्री कैलाश मेघवाल ने 8 शक्ति केंद्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए। वार्ड इकाइयों को घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकर्ताओं से प्रदेश और जिला संगठन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। निष्क्रिय वार्ड इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा।

Exit mobile version