भास्कर न्यूज। भरतपुर आपातकाल लगने के 50 वर्ष पूरे होने को लोकतंत्र हत्या दिवस के रूप में मनाया जाकर बुधवार को जिले के लोकतंत्र सेनानियों का बीडीए ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संस्मरण सुनाकर भविष्य में आपातकाल नहीं लगे इसके लिए देश में भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी मिटाने का आव्हान किया।समारोह में पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र सेनानी पंडित रामकिशन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आमजन की भागीदारी आवश्यक है। लोकतंत्र के सभी स्तम्भ संविधान की पालना करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करंे।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचार एवं मतभेद अलग हो सकते हैं, लेकिन सत्तारूढ़ दल तथा विपक्ष में आपसी संवाद कभी समाप्त नहीं होना चाहिए। लोकतंत्र सेनानी गिरधारी तिवारी ने युवाओं को देश के समक्ष चुनौतियों को दूर करने के लिए क्षेत्र, जाति, धर्म से ऊपर उठकर आगे आने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों का पालन भी करना चाहिए। लोकतंत्र सेनानी सत्येन्द्र गोयल, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने विचार व्यक्त कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आव्हान किया। समारोह में जिला कलक्टर कमर चौधरी, पूर्व सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने सभी लोकतंत्र सेनानियों का माल्यापर्ण कर, शॉल उढाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। एडीएम सिटी राहुल सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। भरतपुर। समारोह में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते हुए। भरतपुर। कार्यक्रम में मौजूद सम्मानित लोग व अन्य।