Site icon Raj Daily News

आशी को स्वर्ण, नंदिनी को रजत

17jaipurcity pg13 0 b5aaadc2 d2ba 4522 9922 15f93b6a8c3b large BEv0Zs

जयपुर | कैसल्ड किंग चेस एकेडमी के दो युवा खिलाड़ी आशी उपाध्याय और नंदिनी शर्मा ने इंदौर में हुई अंडर-19 ऑल इंडिया आईपीएससी शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। आशी ने स्वर्ण पदक जीता। नंदिनी को रजत पदक मिला। आशी की अंतरराष्ट्रीय रेटिंग 1784 है। नंदिनी की रेटिंग 1474 है। दोनों एमजीडी स्कूल की छात्राएं हैं। आशी 12वीं में पढ़ती हैं। नंदिनी 10वीं की छात्रा हैं। इन दोनों के बेहतरीन खेल से अंडर-19 टीम स्पर्धा में भी रजत पदक मिला। दोनों कोच नितुल खरे से प्रशिक्षण लेती हैं। नितुल फिडे प्रमाणित नेशनल इंस्ट्रक्टर और आर्बिटर हैं।

Exit mobile version