image resize color correction and ai 2025 07 14t00 1752432969 fgc3ge

वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर ने टेनिस का सबसे पुराना टूर्नामेंट विम्बलडन जीत लिया है। इटली के सिनर ने रविवार रात को 3 घंटे 4 मिनट चले मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट में मिली इस जीत के साथ सिनर ने अल्काराज से 5 हफ्ते पुराना हिसाब भी चुकता कर लिया है। 8 जून 2025 को अल्काराज ने सिनर को हराकर फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। सिनर ने पहली बार यह टाइटल जीता है। वे विम्बलडन चैंपियनशिप का मेंस सिंगल्स टाइटल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने हैं। सिनर जीत की खास बातें: 4 फोटो देखिए… सिनर से लगातार 5 जीत के बाद हारे अल्कराज
विम्बलडन के पिछले 2 टाइटल जीतने वाले अल्कराज अपने इटैलियन प्रतिद्वंद्वी सिनर के खिलाफ 5 मैच बाद हारे हैं। अल्कराज ने 3 घंटे 4 मिनट चले इस मैच का पहला सेट 6-4 से जीता और मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यहां से इटली के सिनर ने लगातार तीन सेट 6-4, 6-4, 6-4 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इगा स्वातेक ने जीता विमेंस सिंगल्स का खिताब
एक दिन पहले शनिवार, 12 जुलाई को पोलैंड की इगा स्वातेक ने विंबलडन के विमेंस सिंगल्स का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में हराया। पढ़ें पूरी खबर —————————————————-

Leave a Reply