5da19917 9d39 484e a1ab 353ddccbb5d51751369607803 1751374621 5Xh3NE

बीकानेर में आयोजित एक प्रांतीय सम्मेलन में इनरव्हील क्लब बृज नगर झालावाड़ को दस पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार क्लब द्वारा वर्षभर किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किए गए। क्लब की पूर्व अध्यक्ष अमिता अथर पंवार ने बताया कि क्लब ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। झालावाड़ सरकारी स्कूल को ‘हैप्पी स्कूल’ में बदलने का सफल प्रयास किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन मैराथन का आयोजन किया। इनरव्हील इंडिया साक्षरता मिशन में सक्रिय योगदान दिया। क्लब ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। रक्तदान शिविर का आयोजन कर जीवन रक्षा में योगदान दिया। समाज में सेवा और करुणा के माध्यम से खुशियां बांटने का काम किया। इनरव्हील ब्रांड को सशक्त और व्यापक बनाने में क्लब ने विशेष सहयोग दिया। सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने और क्लब को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। पूर्व अध्यक्ष ने इन उपलब्धियों के लिए सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply