img4811 1745399473 QFNd6u

अजमेर में एक युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों इन्वेस्टमेंट के नाम पर एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई और झांसा देकर 22 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित की ओर से साइबर थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस के अनुसार बीके कॉल नगर निवासी अभिषेक पारीक ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि दिसंबर 2024 में फेसबुक के जरिए अनुसूया पटेल नाम की महिला से संपर्क हुआ था। जिसने बी टॉप एप्लीकेशन के बारे में बताया और इंडियन रुपए से USDT में कन्वर्ट कर ट्रेड करने की जानकारी दी थी। जनवरी में उसे एक लिंक पर एक्सेस नंबर भी शेयर किया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि महिला के द्वारा लगातार उसे व्हाट्सएप पर संपर्क किया गया। उसे झांसे में लेकर पहले 50 हजार एक्सचेंज वाले नंबर पर रिक्वेस्ट भेज कर यूपीआई द्वारा कन्वर्ट किया। उसी दिन उसे 5000 का विड्रोल भी किया था। जिससे उसे विश्वास हो गया की एप्लीकेशन सही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने झांसी में आकर करीब 22 लाख रुपए इन्वेस्ट किए थे। लेकिन जब उसे 41 लाख रुपए के डिमांड की गई तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। उसने अपने पैसे निकालने के लिए रिक्वेस्ट डाली तो उसे एप्लीकेशन बंद करने की धमकी दी गई। इसी दौरान उसके पैसे हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By

Leave a Reply