whatsapp image 2025 04 08 at 080355cf6425f8 1744079954 wi4aCw

प्रसिद्ध शक्तिपीठ ईड़ाणामाता मंदिर में चैत्र नवरात्र महोत्सव के तहत चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इसी के साथ महाप्रसादी का आयोजन हुआ और मंदिर परिसर में कार्यरत कार्मिकों का सम्मान किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया की चैत्र नवरात्र महोत्सव से मंदिर परिसर की हवनशाला में चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति की गई। आचार्य अंबालाल शर्मा ने बताया की ईडाणा माताजी में पूर्णाहुति में मां दुर्गा को औषधि से विशेष आहूतियां लगाई गई तथा विश्व में सुख समृद्धि के लिए लक्ष्मी हवन किया गया। शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति में 21 किलो शुद्ध घी से वसौधारा द्वारा यज्ञनारायण को तृप्त किया गया।
पूर्णाहुति के बाद मंदिर परिसर में कार्य करने वाले सफाई कर्मी, निर्माण कार्य कर्मी, मिस्त्री सहित सभी कार्मिकों का सम्मान किया गया। अंत में महाप्रसादी का आयोजन हुआ। चैत्र नवरात्र महोत्सव के तहत 30 मार्च को हुए सफल आयोजन में समाज अध्यक्ष, प्रोटोकॉल अधिकारी सहित पदाधिकारी की बैठक भी हुई। ईडाणा माताजी गौशाला में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। इनपुट : करण औदिच्य

By

Leave a Reply