भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़ अखिल भारतीय तेरह गोत्रीय आमेटा ब्राह्मण समाज केंद्र उज्जैन की राष्ट्रीय बैठक निंबाहेड़ा में हुई। बैठक मुख्य अतिथि सप्तऋषि अखाड़ा से महामंडलेश्वर ऋषिवर रामकृष्ण उपाध्याय (आमेटा) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय तेरह गोत्रीय आमेटा ब्राह्मण समाज केंद्र उज्जैन के सान्निध्य में हुई। उक्त बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर दीपेश कुमार आमेटा प्रतापगढ़ एवं प्रदेशाध्यक्ष के पद पर चंद्र प्रकाश जोशी फलवा एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र प्रसाद जोशी प्रतापगढ़ कुलदीप जोशी को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष, आशुतोष कश्यप को सचिव (युवा प्रकोष्ठ), अनुराग उपाध्याय को उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। देश के आमेटा समाज को एक सूत्र में पिरोने हेतु प्रस्ताव, अखिल भारतीय एक स्वरूप, सिंहस्थ 2028 आयोजन के बारे में चर्चा एवं प्रस्ताव, उज्जैन में नवीन भूखंड एवं धर्मशाला भवन के बारे में अर्थ संग्रह की योजना, युवक-युवती परिचय सम्मेलन के बारे में चर्चा एवं प्रस्ताव, कार्तिक पूर्णिमा तक के कार्य एवं कार्यक्रम की सूची तैयार कर दायित्व विभाजन किया। बैठक में श्याम कश्यप कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, नरेंद्र उपाध्याय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, महेश शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता, मनोज शर्मा राष्ट्रीय सहसचिव, सुरेश द्विवेदी कार्यालय प्रभारी, प्रमोद कश्यप भूखंड क्रय समिति अध्यक्ष, अरुण मनावत राष्ट्रीय संगठन, मातृ शक्ति टीना आमेटा एवं पूजा आमेटा सहित समाजजन मौजूद रहे।