उदयपुर के 102 से सेंटर्स पर आरपीएससी की राजस्व अधिकारी (RO) और अधिशाषी अधिकारी (EO) भर्ती परीक्षा रविवार को सम्पन्न हुई। परीक्षा में उदयपुर में 32038 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर सेंटर पर 4 सुरक्षा जवान तैनात थे। 8 फ्लाइंग टीम लगाई गई थी। दोपहर 12 से 2 बजे तक परीक्षा हुई। सेंटर पर एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की सख्ती से जांच की गई। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद एंट्री हुई। सरकारी रेजीडेंसी गर्ल्स स्कूल में एग्जाम देने के बाद अभ्यर्थी कुनाल देवल ने बताया कि पेपर आसान था। करंट अफेयर्स के प्रश्न थोड़े टफ थे। पेपर में एक-दो प्रश्न बिल्कुल अलग पूछ लिए। जिसमें आरपीएससी ने अब तक कितने एग्जाम कराए आदि प्रश्न शामिल थे। वहीं, अभ्यर्थी अरविंद ने बताया कि पॉलिटी और एक्ट से रिलेटेड प्रश्न नॉर्मल थे। पिछले बार की तुलना पेपर अच्छा हुआ। 120 में से 114 प्रश्न हल किए।