विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिंदूर का पौधा भारतीय सेना, आर्म्ड फोर्स और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। उन्होंने आमजन से अपील की हम घर में अधिक से अधिक सिंदूर का पौधा लगाएं। इससे सेना का मनोबल बढ़े। पर्यावरण में भी सुधार हो। दीया कुमारी ने पर्यावरण विद् व पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित श्याम सुंदर की ओर से पर्यावरण दिवस पर भेंट किए गए पौधे का पौधारोपण निजी आवास पर किया। इस मौके पर पदमश्री श्याम सुंदर पालीवाल ने बताया- यह सिंदूर का पौधा ऑपरेशन सिंदूर की याद में पर्यावरण दिवस के मौके पर लेकर आया हूं। इस पौधे पर फल लगे, इसलिए यह पौधा लेकर आया हूं। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने श्याम सुंदर का आभार व्यक्त किया। पर्यावरण दिवस पर खुद पौधे लगाने के साथ ही हमें अन्य लोगों को भी पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। आवश्यकता अनुसार जगह जगह पर बच्चो से लेकर बूढ़ों की भागीदारी को पौधारोपण में बढ़ाना चाहिए। इससे हमारी आने वाली पीढियां हमें याद रखेंगी।