1000650476 1720846489 reW9KX

मानसून के दौर के बावजूद नागौर में अच्छी बारिश का इंतजार है। प्रदेश में मानसूनी बारिश हो रही है, लेकिन नागौर में जुलाई का दूसरा सप्ताह भी लगभग सूखा निकला है। 1-2 बरसात को छोड़ दें तो नागौर में जुलाई के दूसरे हफ्ते में अच्छी बारिश नहीं हुई। आसमान में बादल छाने की वजह से धूप कमजोर है। हवा नहीं चलने से उमस का जोर है। उमस की वजह से पसीने और गर्मी की स्थिति लगातार बनी हुई है। बारिश नहीं होने से दिन और रात के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बादलों की आवाजाही और उमस की वजह से आज सुबह 11 बजे तक का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो रही है। बादलों की वजह से लोगों को अभी भी बारिश की उम्मीद है। यहां आज दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचने की संभावना है। बादलों से आमजन को धूप की तपिश से कुछ राहत जरूर मिली है। बीती रात न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 1-2 दिन में तापमान में फिर से बदलाव की संभावना है। नागौर वेदर स्टेशन के मुताबिक बारिश की संभावना बनी हुई है। बादल और हवा न चलने की वजह से शुक्रवार को भी दिनभर उमस की वजह से लोग परेशान रहे। आज भी सुबह से बादलों की वजह से धूप कमजोर है।

By

Leave a Reply