Site icon Raj Daily News

उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का निधन:सिंगर के दूसरे पति थे जानी, आज कोलकाता में होगा अंतिम संस्कार

पद्म भूषण से सम्मानित पॉप सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का सोमवार, 8 जुलाई को कोलकाता में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। आज उनका अंतिम संस्कार कोलकाता में किया जाएगा। ऊषा उत्थुप के फैमिली के मुताबिक, जानी अपने घर पर टीवी देख रहे थे और उसी दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से जानी चाको की मौत हुई। जानी चाको उत्थुप सिंगर ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे। वे चाय बागान क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उषा और जानी की पहली मुलाकात 70 के दशक में ट्रिनकास में हुई थी। उषा एक बेटी अंजलि उत्थुप और एक बेटे सनी उत्थुप की मां है। ऊषा ऊत्थुप की पहली शादी रामू अय्यर से हुई थी। मगर शादी के पांच साल के बाद इनके बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे। हालांकि रामू, ऊषा को म्यूजिक के लिए प्रोत्साहित करते थे। उन्हें जगह-जगह इवेंट्स में खुद लेकर जाते थे। मगर इनके बीच पति-पत्नि जैसा संबंध नहीं था। एक बार जब ये पहले पति के साथ कोलकाता में एक इवेंट करने के लिए गई थीं, तो वहां उनकी मुलाकात जानी से हुई थी।

Exit mobile version