जयपुर के एसएसजी पारीक पीजी महिला महाविद्यालय में शनिवार को एलुमनी मीट 2025 का आयोजन हुआ। इस मौके पर 200 पूर्व छात्राएं एक छत के नीचे जमा हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। सिंगर गोकुल और दीपेश ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने पुराने गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया। पूर्व छात्राओं ने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों और संस्कारों को दिया। कार्यक्रम में नई एल्यूमिनी काउंसिल का गठन किया गया। पन्ना बारेठ को अध्यक्ष चुना गया। कोमल टेलर सचिव बनीं। डॉ. राज्यश्री तिवारी को कोषाध्यक्ष और शिवांगी पारीक को संयुक्त सचिव बनाया गया। डॉ. के.के. शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया की देखरेख की। प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी पारीक ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं और कॉलेज के रिश्ते को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धियों वाली पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें मोमेंटो, अपर्णा और डायरी भेंट की गईं। कार्यक्रम में जूनियर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में प्राचार्य ने सभी पूर्व छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और स्टाफ का आभार जताया।
एसएसजी पारीक कॉलेज में एलुमनी मीट:200 पूर्व छात्राओं ने की शिरकत, नई काउंसिल का गठन; सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
