Site icon Raj Daily News

ऑनर किलिंग केस, लड़की का सगा चाचा गिरफ्तार:परिवार के साथ किडनैप कर किया था मर्डर, भतीजी को भागने से थे नाराज

अजमेर पुलिस ने ऑनर किलिंग केस में लड़की के चाचा को गिरफ्तार किया है। आरोपी चाचा ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर युवक का किडनैप कर मर्डर किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है, जिससे पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया- ऑनर किलिंग के मामले में टीम ने कार्रवाई करते हुए धारणा गांव निवासी रामकिशोर (37) पुत्र दुर्गाराम को गिरफ्तार किया है। रामकिशोर लड़की करिश्मा का सगा चाचा है, जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों के बारे में चाचा से पूछताछ की जा रही है। किडनैप कर किया था मर्डर
थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया- पूछताछ में आरोपी चाचा ने बताया कि भतीजी को भगाकर ले जाने वाले सहदेव को कई बार फोन कर समझाया था। परिवार ने उसे कई बार यह भी कहा कि वह करिश्मा को छोड़ दे और या परिवार की उससे बातचीत करवा दे। उसने किसी की भी नहीं सुनी थी। इसके बाद सहदेव के मर्डर की प्लानिंग की गई और उसका किडनैप कर मर्डर किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि भतीजी को ले जाने के मामले में चाचा काफी नाराज भी था। पूर्व में 2 रिश्तेदार गिरफ्तार, जेल भेजा
सिविल लाइन थाना पुलिस ने करीब 2 दिन पहले मृतक की पत्नी के रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के पहले पति के चाचा ससुर कुन्नाराम(53) और बहन के पति के रिश्तेदार ओम प्रकाश(40) को गिरफ्तार किया था। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। ————–
ऑनर किलिंग से जुड़ी ये 2 खबरें भी पढ़ें… राजस्थान में ऑनर किलिंग, दामाद को मार डाला:लव मैरिज करने से नाराज थे, एग्जाम देने गए युवक का पहले किडनैप किया था ऑनर किलिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:दोनों लड़की के रिश्तेदार; पिता, चाचा और बड़े पापा फरार

Exit mobile version