dn104954703v v53988 manual THgYLl

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कथा में श्रोताओं से मिली राशि से आयोजन के साथ ही तेजाजी वाटिका का विकास कराया जाएगा। इसमें वाटिका के सौंदर्यकरण, पौधरोपण सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। धर्माराम गोदारा ने बताया कि कथा के आयोजन में ओमप्रकाश लोमरोड़, रामदेव टोगस, रामलाल डूकिया ने भी सहयोग किया। नागौर. वीर तेजा कॉलोनी में भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु। भास्कर न्यूज | नागौर मानासर स्थित वीर तेजा कॉलोनी में शुक्रवार को भागवत कथा का समापन हुआ। ये कथा कॉलोनी के लोगों द्वारा वीर तेजाजी वाटिका के विकास के लिए आयोजित की गई। जिसमें कॉलोनी सहित शहर के लोगों ने कथा का लाभ लिया। समापन अवसर पर भादवासी के संत हेतमराम महाराज ने रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र प्रसंग सुनाया गया। जानकारी अनुसार कथा आयोजन के दौरान कॉलोनी के लोगों की तरफ से प्रसादी का आयोजन किया जा रहा था। कविराज धौलिया ने बताया कि समापन के दिन इंदास निवास किरण व रामनिवास चोटिया की तरफ से प्रसादी दी गई। इस दौरान कॉलोनी के पूर्णमल बेनीवाल, मेहराम धौलिया, धर्माराम गोदारा, प्रेमसुख जाजड़ा, ललित लोमरोड़, रामदयाल लोमरोड, प्रहलाद गोलिया,चरणसिंह सिरोही, देवाराम गोदारा, कमल पिंडेल सहित कॉलोनी के लोग मौजूद रहे। आयोजन के समय महिलाओं ने संगीत पर नृत्य किया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि भागवत कथा का उद्देश्य पर्यावरण को मध्य नजर रखते हुए कराया गया।

By

Leave a Reply

You missed