जयपुर नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर डॉ निधि पटेल एक्शन मोड में आ गई है। बुधवार को उन्होंने स्मार्ट सिटी और हेरिटेज निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें शहर में चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर नाराजगी जाहिर की। वहीं ऑनलाइन शिकायतों की पेंडेंसी को लेकर पटेल ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस काम में लापरवाही बरतेगा। उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। नगर निगम हेरिटेज और स्मार्ट सिटी कमिश्नर डॉ निधि पटेल ने बुधवार को जयपुर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे काफी प्रोजेक्ट की क्वालिटी तय मापदंड के अनुसार नहीं है। ऐसे में न सिर्फ़ प्रोजेक्ट की रफ्तार में तेजी आनी चाहिए। बल्कि, उसकी गुणवत्ता में भी सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी या फिर संबंधित फर्म इन कामों में लापरवाही बरतेगा। उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद डॉक्टर पटेल स्मार्ट सिटी ऑफिस में बने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंची। जहां उन्होंने डोर टू डोर कचरा संग्रहण के साथ ऊपर मॉनिटरिंग सिस्टम को समझा। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। वहीं आम जनता की शिकायत पर सख्त एक्शन लेने के भी आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को तकनीक के माध्यम से और ज्यादा पावरफुल बनाने की बात कही। इसके बाद पटेल नगर निगम मुख्यालय पहुंची। जहां उन्होंने हेरिटेज निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में ऑनलाइन शिकायतों की बढ़ती संख्या पर पटेल ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जल्द से जल्द ऑनलाइन समस्याओं का समाधान किया जाए। जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस कार्य में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले लंबे वक्त से संपर्क पोर्टल पर नगर निगम हेरिटेज को काफी शिकायतें लंबित चल रही है। लेखी। भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए। इस तरह काम में ढिलाई को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।