f7ac382e 1c50 49de b657 70aa7d723e88 1749002281414 0wnayL

मकान की तराई के दौरान करंट की चपेट में आने से विधवा महिला, उसकी बेटी और जमाई (दामाद) की मौत हो गई। दूसरी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र के सावर थाना इलाके के बिसुन्दनी गांव में बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, बिसुन्दनी गांव निवासी प्रेम देवी (60) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मदद के लिए उनकी बेटी माया देवी (45) और जमाई कंवरलाल (50) भी आए हुए थे। बुधवार सुबह तराई के दौरान प्रेमदेवी, माया देवी, कंवरलाल निवासी कादेड़ा (केकड़ी) और एक अन्य बेटी तारा देवी (22) मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की करंट की चपेट में आ गए। तीन की मौके पर ही मौत करंट की चपेट में आने से चारों बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी को सावर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रेम देवी, माया देवी और कंवरलाल को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। करंट से झुलसे कंवरलाल के पीठ में गड्‌ढा पड़ गया। वहीं झुलसी तारा देवी का गंभीर हालत में इलाज जारी है। हादसे के मंजर को बयां करती ये तीन तस्वीरें देखें … चार पॉइंट में समझें कैसे हुआ हादसा … दूसरे मकान में खेल रहे थे बच्चे
घटना के समय दोनों बेटियों के चार बच्चे पास ही एक अन्य घर में खेल रहे थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। प्रेम देवी के पति लादूराम की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी पांच बेटियां हैं। सभी बेटियां मकान निर्माण में मदद के लिए अपने दामादों के साथ आई हुई थीं। हादसे से एक दिन पहले दो बेटियां और उनके पति काम करवाकर अपने घर लौट गए थे।

Leave a Reply