whatsapp image 2024 07 26 at 092608 1721967070 IQBcg0

कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार सुबह अलवर के शहीद स्मारक पर शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। वहीं शहीदों को याद करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वीर शहीदों के बलिदान को याद किया गया। पूर्व सैनिक व अधिकारियों के कारगिल युद्ध में भारत के साहसी जवानों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर अलवर कलेक्टर आशीष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध के भारत के सैनिकों का साहस हमेशा याद किया जाएगा। हर कारगिल दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए जाते हैं। इस दौरान शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान होता है। सेना के जवान शहीदों को सलामी देते हैं। कारिगल युद्ध के राजस्थान में अलवर जिले से कई शहीद हुए थे। अलवर कलेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि देश के वीरों को नमन करने का दिन है। शहीदों की कुर्बानी का याद करते हैं। उनकी वीरांगनाओं का सम्मान किया जाता है। सैनिकों के त्याग को याद कर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। आर्मी के जीओसी सहित अनेक अफसर यहां मौजूद रहे।

By

Leave a Reply

You missed