Site icon Raj Daily News

करेंट अफेयर्स 06 जुलाई:अमित शाह ने नैनो-उर्वरक सब्सिडी योजना की शुरुआत की, मसूद पजशकियान ईरान के नए राष्ट्रपति बने

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से नवाजा। भारतीय मूल की लिसा नंदी ब्रिटेन की मंत्री बनीं। वहीं, 2023-24 में देश का रक्षा उत्पादन सबसे ज्यादा हुआ। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT) 1. अमित शाह ने नैनो-उर्वरक सब्सिडी योजना की शुरुआत की: 6 जुलाई को गुजरात के गांधीनगर में 102वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के मौके पर आयोजन हुआ। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नैनो-उर्वरकों की खरीद के लिए किसानों को 50% सब्सिडी वाली केंद्रीय योजना एग्रीकल्चर 2(AGR- 2) का शुभारंभ किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. मसूद पजशकियान इरान के नए राष्ट्रपति बने: 6 जुलाई को इरान में मसूद पजशकियान देश के 9वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने सईद जलीली को 30 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। इरान में 5 जुलाई को दूसरे चरण की वोटिंग हुई थी, जिसमें करीब 3 करोड़ लोगों ने मतदान किया था। 3. भारतीय मूल की लिसा नंदी ब्रिटेन की मंत्री बनीं: 5 जुलाई को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट का ऐलान कर दिया। पीएम स्टार्मर ने भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री नियुक्त किया। नेशनल (NATIONAL) 4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से नवाजा: 5 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के वीर सपूतों को कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया। डिफेंस (DEFENCE) 5. 2023-24 में देश का रक्षा उत्पादन सबसे ज्यादा: 5 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में 2023-24 में रक्षा उत्पादन का डेटा जारी किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश ने 2023-24 में अब तक की सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई। यह पिछले वित्तीय वर्ष से 16.8% ज्यादा है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 06 जुलाई का इतिहास: 1892 में आज के दिन ही दादाभाई नौरोजी ने ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स का चुनाव जीता था। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने लंदन की सेंट्रल फिंसबरी सीट से लिबरल पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।

Exit mobile version