Site icon Raj Daily News

करेंट अफेयर्स 08 जुलाई:झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के 11 मंत्रियों ने शपथ ली, जयसूर्या श्रीलंका टीम के कोच बने

जॉन सीना ने WWE से संन्यास की घोषणा की। सनथ जयसूर्या को भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के दौरान टीम के कोच बने। वहीं, अविनाश साबले ने रेस में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. हेमंत कैबिनेट में चंपाई-रामेश्वर समेत 11 ने शपथ ली: 8 जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में 45 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 0 वोट डाले गए। सदन में बहुमत साबित करने के बाद हेमंत कैबिनेट का विस्तार किया गया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. जयसूर्या श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच बने: 8 जुलाई को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सनथ जयसूर्या को भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के दौरान टीम का कोच नियुक्त किया। वे पूर्व कोच क्रिस सिल्वर वुड की जगह लेंगे। 3. जॉन सीना ने WWE से संन्यास की घोषणा की: 7 जुलाई को प्रोफेशनल रेसलर जॉन सीना ने वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) से संन्यास लेने की घोषणा की। 2025 में लॉस वेगास में होने वाली रेसलमेनिया में उनका आखिरी WWE मैच होगा। स्पोर्ट (SPORT) 4. अविनाश साबले ने रेस में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया: 7 जुलाई को भारतीय रेसर अविनाश साबले ने पेरिस डायमंड लीग में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 8:9:91 के समय में 3000 मीटर स्टीपलचेज रेस पूरी की। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 08 जुलाई का इतिहास: 1497 में आज के दिन ही वास्को डी गामा अपनी पहली भारत यात्रा पर निकले थे। 4 बड़े जहाजों और सैकड़ों नावों के साथ 170 लोगों को लेकर निकले वास्को डी गामा को भारत पहुंचने में करीब 11 महीने लग गए थे। इसी के साथ उन्होंने यूरोप से भारत पहुंचने का समुद्री रास्ता खोज लिया था।

Exit mobile version