राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने गुरुवार को करौली बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। यात्रियों और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को सुविधा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण परिवेश देने के लिए प्रयासरत है। यात्रियों ने करौली में रोडवेज डिपो शुरू करने की मांग की। साथ ही नए रूटों पर बस सेवाएं और डिपो का वर्कशॉप चालू करने की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री ने इन मांगों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंघल और नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा मौजूद रहे। भाजपा जिला प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply