925bd60e ce81 4a8a b2e1 50dd758856841750748420209 1750749398 tEBfF7

करौली के सपोटरा पंचायत स्थित गोटा गांव में शनिवार को भैंस चराने गई बुजुर्ग महिला तेज बारिश के कारण नाले में बह गई। घटना के 40 घंटे बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुल्लो माली (65) पत्नी मोती माली भैंस चरा रही थी। इसी दौरान अचानक हुई तेज बारिश से नाले में पानी का बहाव बढ़ गया। वह इस तेज बहाव की चपेट में आ गई। यह नाला आगे चलकर चंबल नदी में मिलता है। लोगों ने नाले से बहकर चंबल नदी तक पहुंचने की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी, लेकिन राहत और बचाव कार्य में देरी की गई। ग्रामीणों को खुद ही अभियान चलाना पड़ा। सोमवार दोपहर एसडीआरएफ की टीम करणपुर पहुंची। टीम शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली से घटनास्थल पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान शुरू नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। वे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply